फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   barricading is on from gate

गेट से ही कराई गई है बैरिकेडिंग

Wed, 28 Sep 2016 12:04 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 28 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
barricading is on from gate
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में छात्र संघ चुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे। मंगलवार का पूरा दिन कॉलेज प्रशासन चुनाव संबंधी तैयारियों में व्यस्त रहा। मतदान के लिए मुख्य गेट से बूथों तक बैरिकेडिंग कराई गई है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. बीके सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुबह नौ बजे मतदान का कार्य शुरू होकर दोपहर बाद दो बजे तक चलेगा। मतदान के लिए बनाए गए आठ बूथों सहित अन्य कार्यों को संपन्न कराने के लिए 100 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स भी परिसर में मौजूद रहेगी। पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए कॉलेज प्रशासन की तरफ से मतदाताओं की संख्या के मुताबिक जरूरी इंतजाम हो चुका है। चुनाव अधिकारी डॉ. बीके सिंह ने बताया कि एक प्रत्याशी की ओर से अपने मतदान अभिकर्ता को बदलने के लिए चुनाव समिति के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था। परंतु अन्य प्रत्याशियों की सहमति नहीं मिलने पर अभिकर्ता को नहीं बदला गया।  
विज्ञापन


समर्थन में गेट पर नारेबाजी 
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में चुनाव के एक दिन पूर्व ही कॉलेज गेट पर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। समर्थकों ने खूब नारेबाजी की और प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed