फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Baraat Ghar and Yogashala will be constructed, people will get high level facilities at low rates

Kushinagar News: बरात घर और योगशाला का होगा निर्माण, कम दर में लोगों को मिलेंगी उच्चस्तरीय सुविधाएं

Wed, 03 Sep 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Baraat Ghar and Yogashala will be constructed, people will get high level facilities at low rates
सुराजी पोखरा पर कराया जा रहा काम। संवाद   
पडरौना। छह पूजा के मद्देनजर अभी से शुरू कर दी गई है। इस बार शहर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को अद्भुद नजारा देखने को मिलेगा। सात प्रमुख छठ घाटाें का सुंदरीकरण कर पोखरे में सीढ़ी और छठ वेदियां बनाई जाएंगी। यहीं नहीं यहां पथप्रकाश के लिए विक्टोरिया लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा शहर के जलकल परिसर में नगर पालिका परिषद की तरफ से बरात घर का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

साहबगंज स्थित बुढि़या माई मंदिर परिसर में योगशाला भवन का निर्माण होगा। कार्यों पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। छठ पूजा अक्टूबर माह में है। तिथि नजदीक देख चिन्हित छठ घाटों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से इस बार छठ पर्व पर छठ घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास तैयारी की जा रही है। सर्वाधिक भीड़ वाले सात छठ घाट के सुंदरीकरण के लिए कार्य योजना बनाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के रामधाम पोखरा, अंबे चौक स्थित पोखरा, सुराजी पोखरा, छावनी के भन्नूनाथ शिवमंदिर परिसर में बने पोखरा, बावली चौक स्थित पोखरा आदि पोखरों के किनारे बने छठ घाट का पर छठ पूजा के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। इन सभी पोखरों के किनारे बीते वर्षों में त्योहार के कुछ दिन पहले से साफ-सफाई समेत अन्य सुंदरीकरण का कार्य कराया जाता है। इससे हर वर्ष लाखों रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए नगर पालिका परिषद पडरौना की तरफ से पहले से ही इन सभी छठ घाटों के सुंदरीकरण कार्य की कार्ययोजना बनाकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को शहर के हनुमान इंटर कॉलेज के पास स्थित सुराजी पोखरे के पास सीढ़ी निर्माण का कार्य चल रहा था। इसके बाद पोखरे के घाट पर सैकड़ों की संख्या में छठ वेदी बनाई जा रही थी। वहीं अंबेचौक स्थित पोखरे के घाट पर सीढ़ी का निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया था। वहां पोखरे में वर्ष भर पानी रहे इसके लिए बोरिंग की जा रही थी। वहीं रामधाम पोखरे पर बनने वाले छठ घाट पर कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा था।

यहां पोखरे की साफ-सफाई समेत अन्य सुंदरीकरण कार्य दशहरा बाद किया जाएगा। वहीं जिन स्थानों पर छठ घाट का सुंदरीकरण कार्य चल रहा है वहां सीढ़ी और छठ वेदी निर्माण के बाद छठ घाट की सौंदर्य बढ़ाने के लिए विक्टोरिया लाइट लगाई जाएगी। यह सभी निर्माण कार्य दिवाली के पहले पूरा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed