फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bansi river reached 15 meters away from the road

Kushinagar News: सड़क से 15 मीटर दूर पहुंची बांसी नदी

Wed, 15 May 2024 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bansi river reached 15 meters away from the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। गोलाघाट-जोगनी संपर्क मार्ग पर बांसी नदी का खतरा बढ़ रहा है। क्योंकि जो नदी कभी सड़क से 50 मीटर दूर बहती थी, वह अब सड़क से करीब 15 मीटर की दूरी तक पहुंच गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि नदी को सड़क के पास आने से नहीं रोका गया, तो मानसून सत्र के दौरान बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

गोलाघाट-जोगनी संपर्क मार्ग से बांसी नदी पहले काफी दूर बहती थी। क्षेत्र के लोग उसके तट पर खेती किया करते थे, लेकिन अब यह नदी कटान करते हुए संपर्क मार्ग के काफी करीब पहुंच गई है। इससे क्षेत्र के गोलाघाट, जोगनी, तीनटोलियां, इमिलिया टोला, शिव टोला, नरवाजोत, के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि यहां नदी को सड़क के करीब आने से नहीं रोका गया, तो मानसून सत्र में सड़क को खतरा हो सकता है। जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, ग्राम प्रधान रामाजी निषाद, बीडीसी सरल शर्मा, द्वारिका सिंह, ध्रुव निषाद, राजकिशोर निरंकारी, विश्वनाथ चौधरी, सुदामा यादव आदि ने सड़क पर बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए नदी को सड़क के करीब आने से रोकने के लिए सिंचाई विभाग से पुख्ता इंतजाम कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed