फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bank workers on strike, procession taken out

हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, जुलूस निकाला

Mon, 15 Mar 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bank workers on strike, procession taken out
हड़ताल के चलते इंडियन बैंक के बाहर दिखा सन्नाटा। - फोटो : KUSHINAGAR
हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, जुलूस निकाला
विज्ञापन

पडरौना। निजीकरण के खिलाफ बैंक यूनियनों के आह्वान पर सोमवार से पडरौना शहर सहित जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। निजी बैंकों के कर्मचारियों ने भी इनका समर्थन किया। सुबह दस बजे बैंकों पर ताले जड़ दिए और वहां नोटिस चस्पा कर शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला। निजी बैंकों को भी बंद कराया।
एसबीआई पडरौना के कर्मचारी रूपेश श्रीवास्तव की अगुवाई में नरेंद्र प्रसाद, राहुल गुप्ता, नितेश तिवारी, अरविंद कुमार, दीपेश कुमार, मनोज परिहार, मुन्ना पंडित, मृत्युंजय मिश्र, दीपक मिहिर, अजय, महंत शर्मा, आदित्य कुमार और अंकुर तिवारी सहित काफी संख्या में बैंककर्मी सुबह दस बजे पडरौना नगर के सुभाष चौक एकत्र हुए। इसके बाद बैंकों का निजीकरण बंद करने की मांग को लेकर नारे लगाते हुए कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, रामकोला रोड सहित प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला और पीएनबी की सुभाष चौक शाखा पर पहुंचे। इन लोगों ने बैंकों का निजीकरण रोकने की मांग की।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआईआरआरबीईए) के जिला संगठन मंत्री विवेक प्रकाश ने संगठन की तरफ से मांग की कि बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव वापस लिया जाए, 11वें वेतन समझौते व 8वें ज्वाइंट नोट को बिना काट छांट के ग्रामीण बैंकों में लागू किया जाए तथा बैंककर्मियों के सभी लंबित मुद्दों (प्रोन्नति नीति का संशोधन, उचित मानव शक्ति नियोजन और भर्तियां, दैनिक वेतन भोगियों की समस्याओं आदि) का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed