फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bank's cash reserve remains intact

बैंक में कैश की किल्लत बरकरार

Fri, 26 May 2017 10:33 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 26 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bank's cash reserve remains intact
बैंक में कैश की किल्लत बरकरार - फोटो : अमर उजाला

कसया। नोटबंदी के बाद से ही रुपयों के लिए धक्का खा रहे लोगों को लगन के वक्त रुपयों की किल्लत बहुत खल रही है। बैंकों में कतार कम नहीं हो रही है और एटीएम पर ताला लटक रहा है। सबसे ज्यादे दिक्कत उन लोगों के सामने है, जिनके घर शादी है।

विज्ञापन

बीते नवंबर महीने से ही कुशीनगर जिले में रुपयों के लिए लोग परेशान हैं। फरवरी महीने में स्थिति में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन मई महीने से फिर पुरानी स्थिति हो गई है। लोगों को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से भी जरूरत के हिसाब से रुपये नहीं मिल रहे हैं। बैंकों से भी खराब स्थिति एटीएम की है। कस्बे में 10 से अधिक एटीएम हैं, लेकिन शायद ही किसी में कैश मिल रहा है। सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक आरए मल्ल का कहना है कि खाताधारकों को पांच से 10 हजार रुपये देने में भी मुश्किल आ रही है। सुरेश, महेंद्र, रामनाथ, रंजीत, अरविंद आदि लोगों का कहना है कि अधिकांश एटीएम खाली रह रहे हैं। जिस एकाध एटीएम से रुपये मिल रहे हैं वहां कतार इतनी लंबी हो जाती है कि रुपये पाने के लिए घंटों तक धक्का खाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed