फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ban on entry of all types of four wheelers in the city

Kushinagar News: शहर में सभी तरह के चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Sat, 18 Nov 2023 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of all types of four wheelers in the city
पडरौना नगर के सुभाष चौक कोतवाली रोड पर लगा जाम। संवाद
- नगर के बेलवा चुंगी, सुभाष चाैक और तिलक चौक पर दिन में कई बार लगे जाम
विज्ञापन

-यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान जाम खुलवाते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। छठ पूजा को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। इसकी वजह से शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जाम लग रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे नगर के बेलवा चुंगी पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे निकलने में लोगों को एक घंटा लग गया। इसी तरह शहर के अन्य प्रमुख मार्गाें पर रुक-रुक कर दिन में कई बार जाम लगता रहा। हालांकि वहां तैनात यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान जाम खुलवाने का प्रयास करते देखा गया, लेकिन उनका प्रयास असफल दिख रहा था। यातायात पुलिस की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक रूट परिवर्तित करते हुए शहर में सभी तरह के चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
नगर के बेलवा चुंगी पर हर दिन सुबह करीब सात बजे से दस बजे तक सब्जी की थोक मंडी लगती है। छठ पर्व पूजा के रूप में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जैसे बोड़ा, मूली, हल्दी, गाजर, केला, अदरक, नींबू, गंजी, सूथनी आदि इसी बाजार में मिलती है। इसकी खरीदारी करने के लिए शुक्रवार की सुबह पडरौना समेत आस-पास के चौक चौराहों के व्यापारी वहां पहुुंचे थे। सुबह करीब आठ बजे खरीदारी करने वाले व्यापारियों का वाहन सड़क किनारे और उसके आस-पास खाली पड़े स्थान पर खड़े हो गए। यहीं से बाईपास रोड भी गुजरता है, जिससे जटहां बाजार की तरफ से जाने वाले बड़े वाहन भी गुजरते हैं।
विज्ञापन

सड़क किनारे गड़े वाहन और बेचने के लिए सड़क पर रखी गई छठ पूजन सामग्री की वजह से सड़क सकरी हो गई, जिससे सुबह करीब आठ बजे यहां जाम लग गया। सुबह के समय यातायात पुलिस या अन्य कोई होमगार्ड का जवान वहां मौजूद नही था। इसके चलते जाम से निजात दिलाने के लोगों को ही आपस में प्रयास करना पड़ा। बाजार की खरीदारी करने आए कुछ उत्साही युवकों ने वाहन चालकों को बारी-बारी से पास कराया। इसके बावजूद करीब एक घंटे बाद जाम में फंसे लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दिन के करीब दस बजे के छठ पर्व की खरीदारी करने नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आनाजाना शुरू हो गया। दोपहर करीब 12 बजे बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। इसके चलते नगर के सुभाष चौक, कोतवाली रोड, तिलक चौक, दरबार रोड और जटहां रोड पर रूक-रूक कर दिन में कई बार जाम लगता रहा। हालांकि यातायात पुलिस की तरफ से शुक्रवार की सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक रूट परिवर्तन करते हुए शहर में सभी तरह के चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद दूसरे रास्तों से कई ई-रिक्शा और प्राइवेट वाहन बाजार में चले जा रहे थे।

इसके अलावा सड़क की पटरियों पर छठ पूजन की सामग्री की दुकान लगाने से सड़कें सकरी हो गईं थी। इसके चलते दिन में रुक-रुक कर कई बार जाम लगा।
-------
शहर के मुख्य बाजार में बाइक को छोड़ सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। छोटे रास्तों से कुछ वाहन चले आ रहे हैं, उन्हें रोका जा रहा है। शहर में जाम न लगे इसके लिए सभी प्वांट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
-सत्य सन्यालय शर्मा, टीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed