फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ban on casting of roof of employee building till standard is completed

Kushinagar News: मानक पूर्ण होने तक कर्मचारी भवन की छत की ढलाई पर लगाई रोक

Sat, 26 Oct 2024 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ban on casting of roof of employee building till standard is completed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित पशु अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन कर्मचारी भवन का छत ढलाई पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने रोक लगा दी। इस भवन का निर्माण 70 लाख रुपये की लागत से हो रहा है। ब्लॉक प्रमुख ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी।
ब्लाॅक मुख्यालय के ठीक सामने पशु अस्पताल बना है। इस परिसर में करीब दो माह से कर्मचारी आवास का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के शुरूआत में ही पशु अस्पताल पहुंचने वाले लोगों ने भवन निर्माण में अनियमितता व नींव की ऊंचाई ठीक नहीं होने का आरोप लगा। उसे ऊंचा करने का सुझाव दिया गया था, लेकिन लोगों के शिकायतों को अनसुना कर बेरोकटोक निर्माण कार्य करा दिया गया। उसकी छत ढलाई की तैयारी होने लगी। लोगों की शिकायत पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने नींव की ऊंचाई नहीं होने और उसमें लगे मानक विहीन लोहे का चौखट बदलने के साथ-साथ नींव ऊंचाई करने की बात कही।
विज्ञापन

ठेकेदार ने नक्शे का हवाला देकर कहा कि पुराने आवास के नींव का ही मानक रखा गया है। इसकी हुई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र प्रसाद ने शनिवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानकविहीन बताई गई सामग्री की जगह मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री लगाने और नींव की ऊंचाई बढ़ाकर भवन की छत ढलाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता की पुष्टि हुई हैं। संबंधित कार्यदायी संस्था को भवन का निर्माण कार्य मानक पूर्ण करने के बाद ही छत ढलाई कराने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ पत्र उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed