{"_id":"57d843c54f1c1b912cd485ab","slug":"bakreid-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाहों में पढ़ी नमाज, अमन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाहों में पढ़ी नमाज, अमन की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
नगर के नौका टोला के ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा करने के बाद गले मिल कर मुबारकबाद देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के साथ ही बकरीद का त्योहार मंगलवार को शुरू हो गया। तीन दिन मनाए जाने वाले कुर्बानी के इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। लोगाें ने बकरों की कुर्बानी दी और उसके बाद अपने सगे-संबंधियों को दावत दीं।
पडरौना नगर के छावनी ईदगाह, कठकुइयां मोड़ और नौका टोला सहित सभी ईदगाहों में सुबह निर्धारित समय से नमाज शुरू हो गई। बच्चे, बूढ़े और नौजवानों ने पंक्तिबद्ध होकर नमाज अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाहों में मेला जैसा नजारा रहा। घर आकर लोगों ने अपनी मन्नताें के अनुसार बकरों की कुर्बानी दी। उसके बाद एक-दूसरे को दावतें देने का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। इसी तरह पडरौना नगर के आसपास के इलाकों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद परंपरागत ढंग से मनाई गई।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाहों में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी। कुर्बानी के बाद गरीबों में सदका और खैरात के नाम पर रुपये और अन्न दान किया गया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बतरौली बाजार, कल्याण छापर, फ ागूपुर, विशुनपुरा, गंगौली, पिपरहिया, सखवनिया, धरनीछापर, खान टोला, बढ़वलिया, अमवा, परसौनी, सिकटा, घोरघटिया, सेमरा हर्दो, पिपरा जटामपुर, खुशीपट्टी, प्रधानपट्टी, पड़री, बदलपट्टी, भगड़ा पिपरासी सहित कई गांवों में यह त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
विज्ञापन
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा और आस-पास के क्षेत्रों में बकरीद परंपरागत तरीके से मनाई गई। तयशुदा समय पर ईदगाहों में नमाज अदा की गई। मेहदिया, तिवारीपट्टी, पकड़िहार, पटखौली, पिपरा मुस्तकील अगरवा, दाहूगंज, भुलिया आदि गांवों के ईदगाहों में काफी संख्या में नमाजियों ने नमाज पढ़ी। क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, बसपा नेता विजय राय, त्रिभुवन जायसवाल, अवधेश राय, लव जायसवाल सहित कई लोगों ने ईदगाहों में पहुंचकर नमाजियों को बकरीद की मुबारकबाद दी।
कसया कार्यालय के अनुसार कस्बा और इसके आस-पास के गांवों में भी बकरीद शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। कसया-पडरौना मार्ग के किनारे नौका टोला ईदगाह के अलावा क्षेत्र के मल्लूडीह, हतवा, दीनापट्टी, भरौली, मथौली, पिपरहिया, पतया, मिश्रौली स्थित ईदगाहों में लोगों ने नमाज अदा की। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर त्योहार की मुबारकबाद दी।