{"_id":"651c684ded34b19a14042764","slug":"baghauchmod-of-fazilnagar-became-the-center-of-accidents-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-5584-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फाजिलनगर का बघौचमोड़ बना हादसों का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फाजिलनगर का बघौचमोड़ बना हादसों का केंद्र
Wed, 04 Oct 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। नगर पंचायत के फोरलेन बघौचघाट मोड़ पर फ्लाईओवर न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसमें घायल लोगों की मौत हो जा रही है। फाजिलनगर का बघौचमोड़ दुर्घटना बहुल स्थल है। लोग बैंक, इलाज व अन्य जरूरी कार्यों से आते हैं। इंटर कॉलेज और पीजी कॉलेज होने से विद्यार्थी भी काफी संख्या में आते हैं। एनएच पार करते समय दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। यहां फ्लाईओवर बनवाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है।
पिछले महीने बघौच मोड़ पर हुई थीं कई घटनाएं
नेशनल हाईवे से बघौच मोड़ पर फ्लाईओवर न होने से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। जोगिया निवासी बस कंडक्टर संजय राय बस से उतरकर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पथरदेवा से अपने मायके से वापस जाते समय दुदही निवासी एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बनकटा बाजार निवासी दो व्यक्ति रात में भोज के बाद वापस आते समय सड़क पार करने के दौरान घायल हो गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी।