फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   badaayoon kee saansad, bhaajapa pratyaashee sahit 44 naamajad aur 200 agyaat par kes darj

बदायूं की सांसद, भाजपा प्रत्याशी सहित 44 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 02 Mar 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
badaayoon kee saansad, bhaajapa pratyaashee sahit 44 naamajad aur 200 agyaat par kes darj
बदायूं की सांसद, भाजपा प्रत्याशी सहित 44 नामजद और 200 अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन

फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के चाफ रायपट्टी में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव का मामला
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र पर भी दर्ज हुआ है केस
गोड़रिया (कुशीनगर)। सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव के मामले में विशुनपुरा पुलिस ने बुधवार को 44 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इनमें भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा, सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र अशोक मौर्य, पुत्री व बदायूं की भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य शामिल हैं। इनके खिलाफ मारपीट, बलवा, लूट और हत्या के प्रयास की धाराएं लगाई गई हैं।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में स्वामी प्रसाद मौर्य के रोड शो के दौरान चाफ रायपट्टी में सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। बवाल में दस लोग घायल हो गए और 20 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मौर्य की कार भी शामिल हो गई थी। देर रात फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष हरिलाल यादव ने विशुनपुरा थाने में तहरीर देकर मौर्य के काफिले पर लाठी, डंडे, ईंट-पत्थर से हमला करने, सपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं को गालियां देने, गाड़ियों के शीशे तोड़ने और दौड़ाकर मारने-पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने लूटपाट का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बवाल के बाद मौर्य पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ देर शाम तक विशुनपुरा थाने में जमे रहे। इपुलिस ने देर रात भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा, तमकुहीराज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ राय, जिला पंचायत सदस्य गणेश पांडेय, दुदही ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि लल्लन गौड़ सहित 18 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुदही भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपराज खरवार ने भी मंगलवार रात पुलिस को तहरीर देकर सपाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई। उनका कहना था कि भाजपा प्रत्याशी का रोड शो चाफ ग्रामसभा के मजरे में था। इस दौरान अशोक मौर्य, बदायूं की सांसद व मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य सहित 100 लोगों ने लाठी-डंडे और असलहे के साथ हमला बोल दिया। उन्होंने कई भाजपा समर्थकों के गले की चेन, पर्स, जेब में रखे रुपये छीन लिए। मामले में बदायूं की भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य, उनके भाई अशोक मौर्य, सपा के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, विजयपुर दक्षिण पट्टी के प्रधान अमावस यादव, फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष हरिलाल यादव सहित 26 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा, लूट, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। विशुनपुरा थाने के एसओ एनपी राय ने बताया कि दोनों पक्षों से 44 नामजद और 200 से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

----
कांच के टुकड़े, बिखरे पड़े ईंट-पत्थर बयां कर रहे बवाल की दास्तां
गुरवलिया बाजार। रायपट्टी टोला में हुए बवाल के बाद बुधवार को सड़क पर बिखरे कांच के टुकड़े और ईंट-पत्थर घटना की भयावहता बयां कर रहे थे। संवाद
-----
सड़क पर बिखरी गिट्टियों ने पत्थरबाजी में की मदद
- पत्थरबाजी वली जगह पर सड़क चौड़ी नहीं है। यहां से एक साथ दो गाड़ियों का निकलना मुश्किल है। यही वजह रही कि काफिले में शामिल एक लग्जरी गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। पथराव के दौरान लोग सड़क पर बिखरीं गिट्टियों को उठाकर एक-दूसरे पर फेंकते नजर आए थे।
-----
खेतों में दौड़ती नजर आईं गाड़ियां
- सोशल मीडिया पर बवाल का वीडियो वायरल हो रहा है। इनमें खेतों में गाड़ियां दौड़ती नजर आ रही हैं। इससे खेतों में लगी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed