{"_id":"60674f588ebc3ecad707a1a2","slug":"bad-person-will-fillup-bond-papers-kushinagar-news-gkp3905818131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव--
विज्ञापन
खुराफातियों से पांच लाख का भरवाया जाएगा बांड
कसया ( कुशीनगर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन सख्त हो गया है। खुराफातियों को चिह्नित कर उनसे पांच लाख का बांड भरवाया जाएगा। यदि कहीं कोई गड़बड़ी हुई तो चिह्नित खुराफाती पर सख्त कार्रवाई होगी।
शुक्रवार को कसया तहसील भवन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम पूर्ण बोरा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव पूर्व किए गए परिश्रम के बल पर ही चुनाव के दौरान मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहूलियत होगी। इसके लिए जरूरी है कि हर गांव से ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए जो अक्सर ही सामाजिक सौहार्द व शांति व्यवस्था में विघ्न डालते हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि अराजक तत्वों को चिह्नित कर सूचीबद्ध करने में जहां आवश्यकता हो वहां राजस्व टीम का भी सहयोग लें।
संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, सीमावर्ती बूथों पर विशेष निगरानी व अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने की योजना बनी। सीओ कसया पीयूष कांत राय की मौजदूगी में हुई इस बैठक में निर्विघ्न व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन पर चर्चा हुई और उसका सख्ती से अनुपालन कराने की योजना बनी। बैठक में एसओ कसया अखिलेश कुमार सिंह, एसओ रामकोला केपी सिंह, एसओ तुर्कपट्टी आनंद गुप्त, कानूनगो नंदलाल पाठक, अरविंद त्रिपाठी, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।