{"_id":"68a0e45a2a57d0e5710a839c","slug":"babhnaulis-youth-died-in-bangalore-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143525-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बभनौली के युवक की बंगलूरू में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बभनौली के युवक की बंगलूरू में मौत
Sun, 17 Aug 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के 20 वर्षीय फिरोज की बंगलुरू में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। फिरोज अपने परिवार का इकलौता बेटा था। कुछ महीने पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बंगलुरू गया था। वहां पर एक निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की शाम को हुई सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
पिता अमीन मजदूरी कर घर का खर्च चलाते हैं। दुर्घटना में फिरोज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मां बार-बार बेहोश हो रही हैं। पिता अपने इकलौते बेटे के शोक में डूबे हैं। गांव वालों ने बताया कि फिरोज मेहनती और मिलनसार स्वभाव का था। उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। घर पर आने वाले हर व्यक्ति की आंखें नम हैं।शनिवार को परिजन शव को गांव लाने के लिए बंगलुरू रवाना हो गए हैं।