फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   baaloo ladee traiktar-trolee kee chapet mein aane se maasoom kee maut, lagaaya jaam

बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम की मौत, लगाया जाम

Fri, 13 May 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
baaloo ladee traiktar-trolee kee chapet mein aane se maasoom kee maut, lagaaya jaam
कटाई भरपुरवा गांव में बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली से दबकर तीन साल के बच्चे की मौके बाद पहुंची पुलिस ? - फोटो : KUSHINAGAR
बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन

जटहां बाजार(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में शुक्रवार की देर शाम बिहार से बालू लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। पुलिस काफी मशक्कत के बाद शव को थाने ले गई, लेकिन ट्रैक्टर ट्राली को ग्रामीण रोक रखे हैं। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर जटहां बाजार, हनुमानगंज और नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस पहुंची है।
कटाई भरपुरवा गांव के बेलवनिया टोला के रहने वाले राजेंद्र यादव का तीन वर्षीय पुत्र अंश शाम को करीब सात बजे सड़क के किनारे खड़ा था। तभी बिहार की तरफ से तेज गति से आ रही ओवरलोड बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया । उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया और थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन

इस दुर्घटना की जानकारी होते ही गांव के भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को ट्रैक्टर ट्राली थाने ले जाने से रोक दिए। ग्रामीणों ने जटहां बाजार से नेबुआ जाने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर हनुमानगंज, नेबुआ नौरंगिया और जटहां बाजार थाने की पुलिस मौजूद थी। एसओ रामचंद्र राम ने बताया कि शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है। लोग रास्ता जाम किए हैं। उन्हें समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed