{"_id":"648618cc0ccf5cf589070f14","slug":"b-ed-entrance-exam-on-15-june-kushinagar-news-c-7-1-202873-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे आठ हजार बीएड परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे आठ हजार बीएड परीक्षार्थी
Mon, 12 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की तरफ से 15 जून को आयोजित होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की तरफ से 15 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले के 16 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर आठ हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा की निगरानी के लिए जिले के 16 परीक्षा केंद्रों को चार जोन और पांच सेक्टर में बांटा गया है। जोन की निगरानी के लिए एसडीएम को जोनल और सेक्टर की निगरानी के लिए तहसीलदारों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष के अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। इसमें बीईओ और बीडीओ को नामित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच-पांच सौ परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जो जरूरत के मुताबिक संबंधित केंद्र पर भेजे जाएंगे।
इन केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना ए, उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना बी, उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना ए, उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना बी, स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज पडरौना, किसान इंटर कॉलेज साखोपार, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा, राजीकय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ढाढ़ा, श्री भगवान महावीर पीजी कॉलेज पावानगर ए, श्री महावीर पीजी कॉलेज पावानगर बी, पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर, कृषक इंटर कॉलेज मल्लूडीह, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर ए, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर बी, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर ए और बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर बी समेत कुल 16 कॉलेजों को बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
कोट
जिले में 15 जून को बीएड प्रवेश होनी है। इसके लिए जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पांच-पांच सौ परीक्षार्थी इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। इसकी तैयारी विभाग की तरफ से पूरी की जा रही है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के प्रति विभाग संकल्पित है। इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
- रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर