{"_id":"6691bd13cd68de7d0909e727","slug":"awareness-raised-to-increase-the-use-of-paper-bags-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-119788-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेपर बैग का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेपर बैग का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए किया जागरूक
Sat, 13 Jul 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
हाटा। विश्व पेपर बैग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगरपालिका हाटा की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर के दुकानदारों से मिल कर उन्हें प्लास्टिक की थैलियों पर पूर्ण रोक लगाने और पेपर बैग का उपयोग बढ़ाने की अपील की गई।
अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह की अगुवाई में नगर पालिका की टीम नगर में निकली। टीम ने दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें बताया कि प्लास्टिक की थैलियों से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। इसलिए दुकानों से सामान बेचने के दौरान प्लास्टिक की थैलियों की बिलकुल भी इस्तेमाल न करें। यह न सिर्फ कानूनन गुनाह है बल्कि हमारे नगर को स्वच्छ रखने में भी बाधक है। इस लिए नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए पेपर बैग का शत प्रतिशत उपयोग किया जाए।
टीम के इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दुकानदारों ने पूरा सहयोग करने की बात कही। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने कहा कि प्लास्टिक की थैलियों और गिलास का उपयोग होने से नगर की नालियां जाम हो रही है। कूड़े का निस्तारण करने में काफी दिक्कतें आती हैं। प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान से पूरा विश्व चिंतित है। इसी लिए पूरा विश्व 12 जुलाई को विश्व पेपर बैग दिवस मनाता है। जागरूकता टीम में अवर अभियंता मनोज कुमार यादव, लिपिक रमाशंकर गुप्ता सहित निकाय के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।