फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   atul shahi smarak incomplete from 17 years

Kushinagar News: 17 वर्ष से अधूरा पड़ा है शहीद अतुल शाही का स्मारक

Fri, 11 Aug 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
atul shahi smarak incomplete from 17 years
पड़री गांव में सत्रह वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा शहीद अतुल शाही का स्मारक।संवाद
फोटो है।-
विज्ञापन

स्मारक बनाने के लिए 2006 में बीडीओ, ब्लाॅक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य ने किया था भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी

हाटा। क्षेत्र के पड़री गांव के रहने वाले अतुल शाही वर्ष 2004 में भारत सियाचीन-ग्लेशियर की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। उनकी याद में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अबतक अधर में है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण 17 वर्ष बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।

पड़री गांव निवासी तहसीलदार शाही के 20 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार शाही 2004 में भारतीय सेना में जम्मू कश्मीर के सियाचीन ग्लेशियर में लांस नायक के पद पर तैनात थे। उसी समय आतंकवादियों के खिलाफ सियाचीन ग्लेशियर में ऑपरेशन चलाया जा रहा था। 16 अगस्त 2004 को ग्लेशियर की चट्टान खिसकने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के समस्त अधिकारियों के समक्ष गांव के बगल में ही सैनिक अतुल कुमार शाही की निजी जमीन में राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। उसी समय क्षेत्र के लोगों की मांग पर तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य भागवत चौहान ने शहीद स्मारक बनवाने के लिए सीडीओ के वहां प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन सीडीओ जेबी सिंह स्मारक बनवाने के लिए डीआरडीए के खाते में धन भी अवमुक्त कर दिया। तत्कालीन ब्लाॅक प्रमुख दिलीप सिंह व बीडीओ शशिकांत त्रिपाठी ने 2006 में शहीद स्मारक का शिलान्यास कर शहीद स्मारक का निर्माण भी शुरू करा दिया। नींव का कार्य पूरा होने के बाद स्मारक का निर्माण रोक दिया गया। इसके बाद स्मारक का निर्माण कार्य पुन: शुरू नहीं हुआ।
शहीद के परिजनों ने आहत होकर कुछ दिन पहले स्मारक पर कुछ कार्य कराया। गांव के लोगों ने कई बार ब्लाॅक से लेकर जिले के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन स्मारक का निर्माण कार्य पूरा कराने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस संबंध में सुकरौली बीडीओ प्रवीण शुक्ला ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही ब्लॉक का कार्यभार संभाला हूं। शहीद स्थल अधूरा होने की जानकारी नहीं है। पता कराता हूं। यदि विभागीय स्तर पर कोई दिक्कत है तो पहल कर इस शहीद स्थल के निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed