{"_id":"6611b4c0f9d24cb4850222d4","slug":"attempt-to-rape-a-five-year-old-girl-on-the-pretext-of-feeding-her-ice-cream-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115123-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आइसक्रीम खिलाने के बहाने पांच वर्षीय बच्ची दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आइसक्रीम खिलाने के बहाने पांच वर्षीय बच्ची दुष्कर्म की कोशिश
Sun, 07 Apr 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर रह रही पांच वर्षीय बच्ची को एक व्यक्ति ने टॉफी और आइसक्रीम खिलाने के बहाने साथ ले गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। घर पहुंची बच्ची की हालत गंभीर देख परिजन उसे अस्पताल ले गए और शनिवार को रामकोला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक निवासी पीड़ित बच्ची अपने मामा के घर रामकोला थाना क्षेत्र एक गांव में रहती है। तीन अप्रैल को एक व्यक्ति उसे आइसक्रीम और टॉफी खिलाने के बहाने साथ ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी तबीयत खराब होने पर मथौली ले जाकर इलाज करया। इसके बाद रामकोला पुलिस को उसकी मां ने तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर एसएचओ विनय कुमार सिंह ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित बच्ची को महिला कांस्टेबल के साथ डॉक्टरी के लिए भेजा। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।