{"_id":"6637ffceec9d14f3f70cd884","slug":"attempt-to-burn-woman-alive-by-spraying-diesel-case-against-three-including-husband-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-116392-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीजल छिड़ककर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पति समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीजल छिड़ककर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पति समेत तीन पर केस
Mon, 06 May 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना के कंठी छपरा में शुक्रवार की देर शाम ससुराल वालों ने डीजल छिड़ककर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान पति भी झुलस गया है। पुलिस ने पति समेत तीन पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के मझौवा के भुआल कुशवाहा ने तहरीर में बताया है कि शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे उसकी बहन माधुरी पर पति, सास और ससुर ने डीजल छिड़ककर आग लगा दी है। गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि शराब के नशे में बहनोई आए दिन माधुरी की पिटाई करते थे। इस संबंध में 14 जनवरी को थाने में केस दर्ज कराया गया है। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती माधुरी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, उसके पति संजय कुशवाहा का भी हाथ झुलस गया है और वह भी गोरखपुर में भर्ती हैं। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि महिला और उसके पति दोनों झुलस गए हैं। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज हो रहा है। महिला के भाई की तहरीर पर पति संजय, सास कैलाशी देवी और ससुर सुरजन के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी और मारपीट का केस दर्ज किया है।