{"_id":"64b190262d01518632067eaa","slug":"attack-on-old-man-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1466-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धारदार हथियार के हमले से बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धारदार हथियार के हमले से बुजुर्ग घायल
Fri, 14 Jul 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव नदवाविशुनपुर निवासी एक बुजुर्ग पर शुक्रवार को एक हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इस गांव के लड्डन सिंह विशुनपुरा टोले से सुबह करीब छह बजे दूध लेकर घर जा रहे थे। अभी वे गांव के पोखरे के पास पहुंचे थे कि उन पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वहां टहल रहे लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवक लोगों को चकमा देकर भाग गया। जानकारी होने पर परिजन घायल बुजुर्ग को फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।