{"_id":"6484aaf33da3c805fc0cdd17","slug":"attack-on-a-family-kushinagar-news-c-7-1-201608-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन विवाद में कुनबे पर हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन विवाद में कुनबे पर हमला, पांच घायल
Sat, 10 Jun 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम घुसा टोला में जमीन के विवाद में घायल महिला।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम गांव के धुसा टोला की घटना, आगजनी का आरोप फोटो है।
पुलिस ने 12 नामजद और 10 अज्ञात पर दर्ज किया हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस
घटनास्थल पर तैनात की गई चार थानों की पुलिस फोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम गांव के धुसवा टोला में शनिवार को जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलबंद होकर जानलेवा हमला कर दिया। उन लोगों ने पीटकर पांच लोगों को घायल कर दिया। आरोप है कि जाते-जाते झोपड़ी में आग लगा गए, जिससे पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।
सभी घायलों को दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटनास्थल पर चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि गौरी श्रीराम गांव के घुसा टोला में संदीप यादव का घर है। संदीप यादव ने शनिवार को घटना के बाद विशुनपुरा थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही बबलू गुप्ता से उनका पुराना जमीन का विवाद चल रहा है। उसी पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को दिन के लगभग दस बजे 20 से अधिक लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर उन्हें तथा उनके परिवार के लोगों की जमकर पिटाई की, जिसमें सभी को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पिटाई से ब्रह्मदेव पुत्र नागेश्वर (50), लालती पत्नी मोहन यादव (45), पलक पुत्री पप्पू यादव (18), सरोज देवी पत्नी पप्पू यादव (45) और मोहन पुत्र नागेश्वर (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मनबढ़ों ने जाते-जाते झोपड़ी में आग लगा दी। इसके चलते झोपड़ी जल गई।
सभी घायलों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने ब्रह्मदेव और लालती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर स्थिति को देखते हुए विशुनपुरा, सेवरही, तमकुहीराज और बरवापट्टी थाने की पुलिस बुला ली गई। घायल ब्रह्मदेव के नाती संदीप की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद और 10 से अज्ञात लोगों पर हत्या का प्रयास, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।