फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Atal's birthday, the BJP came to the village.

अटल के जन्मदिन पर गांव-गांव पहुंचे भाजपाई

Tue, 26 Dec 2017 12:40 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 26 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Atal's birthday, the BJP came to the village.
कार्यक्रम में भाजपाई। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिन सोमवार को जिले भर में मनाया गया। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल और वस्त्र वितरित किया तो कई जगह पौधरोपण और विचार गोष्ठियां भी आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के स्वस्थ रहने की कामना की। उनके जन्मदिन को भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए गांव-गांव में कार्यक्रम कराए और लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की  जानकारी दी।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पडरौना नगर के छावनी में स्थित शिवसागर कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शामिल पडरौना नगरपालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने केक काटा और पूर्व प्रधानमंत्री के स्वस्थ रहने की कामना की। उसके बाद मंदिर शिवमंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया गया। उन्होंने भरवलिया में गरीबों में कंबल बांटे। इस दौरान मनीष जायसवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, रमेश रावत, शेषनाथ शर्मा, यश शंकर लाल श्रीवास्तव, राजू, अरविंद कुमार, गोरख, भोलू, प्रिंस आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 पडरौना देहात मंडल के लाला टोला बूथ मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गोष्ठी का आयोजन किया और भाजपा की नीतियों को बताया। इस कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता किशोर यादव, बूथ अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।  कार्यकर्ताओं ने संयुक्त जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों में फल वितरित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि सकारात्मक सोच के प्रतिमूर्ति का नाम अटल विहारी वाजपेयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed