फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Assistive devices given to 173 seniors

Kushinagar News: 173 वरिष्ठजनों को दिए गए सहायक उपकरण

Tue, 08 Oct 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Assistive devices given to 173 seniors
पकड़ियार बाजार। मड़ार विंदवलिया गांव के पंचायत भवन परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण शिविर लगा। गांव के 173 वरिष्ठजनों में सहायक उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने कहा कि सरकार गांवों में निशक्त वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों के जीवन को सामान्य करने की दिशा में कदम उठा रही है। जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा से बढ़ कर दूसरा कोई पुण्य काम नहीं है। जिन लोगों को उपकरण नहीं मिला है, वे पंजीकरण करा लें। इसके बाद 173 वरिष्ठजनों में ट्राईसाइकिल, फोल्डिंग व्हील चेयर, कृत्रिम दांत, चश्मे, छड़ी, बैसाखी वितरित की गई। ग्राम प्रधान रविंद्र यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीओ पंचायत मोहन सिंह, एडीओ एजी संजय पटेल, सचिव दिलीप कुमार, दिवाकर सिंह, रोहित चौहान, रवि यादव, गिरजा शंकर, तुफानी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed