{"_id":"69ee7180aa263cecc8020068","slug":"assault-over-old-grudge-case-registered-against-five-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-158766-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, पांच पर केस दर्ज
Mon, 27 Apr 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के साखोपार गांव में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अर्जुन चौहान ने बताया कि शाम करीब चार बजे गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश में उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता को भी आरोपियों ने फावड़े और भाले से हमला कर घायल कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने दोबारा लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर दबंग प्रवृत्ति के हैं और पहले भी धमकियां दे चुके हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने धर्मेंद्र, गोलू, बैलिस्टर, सतलाल और संतोष गुप्ता पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।