{"_id":"68eab5a147c221f73e0acd5e","slug":"asha-workers-upset-over-not-receiving-their-honorarium-staged-a-protest-kushinagar-news-c-205-1-ksh1004-146996-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मानदेय नहीं मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मानदेय नहीं मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sun, 12 Oct 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। मानदेय नहीं मिलने को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएचसी गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनका दो महीने के बकाया मानदेय की रकम अब तक नहीं मिली है। चेतावनी दिया है कि मांगे पूरी होने तक धरना चलता रहेगा।
धरना- प्रदर्शन की अगुवाई कर रही आशा कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमारी भारती ने कहा कि करवा चौथ और नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण महिलाओं के त्योहार भी बीत गए, लेकिन विभाग ने अब तक उनका दो महीने का बकाए मानदेय का भुगतान नहीं किया। ब्लॉक उपाध्यक्ष बिंदू दूबे, मीना, मीरा, संध्या, पुष्पा, सविता सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।