फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Asha workers protested demanding action against the culprits.

Kushinagar News: दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 May 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Asha workers protested demanding action against the culprits.
दुदही सीएचसी पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकत्री ।स्रोत-सोशल मीडिया
दुदही। सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना के फॉर्म कचरे और अलमारी में मिलने का मामला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मिली जानकारी मुताबिक, आशाओं का आरोप है कि मामले की जांच के बावजूद अब तक किसी जिम्मेदार के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि निर्दोष स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रीता पटेल ने बताया कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 में डिलीवरी कराने वाली कई महिलाओं को अब तक जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। उनका कहना है कि पहले कचरे और अलमारी में फॉर्म मिलने के बाद अब करीब पांच सौ और जननी सुरक्षा योजना के फॉर्म गायब बताए जा रहे हैं, जिससे आशाओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामले के सामने आने के बाद डिप्टी सीएमओ के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई थी, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट निष्कर्ष सामने नहीं आया है। वहीं आशा कार्यकर्ता गीता सिंह ने आरोप लगाया कि जिस तरीके से जांच चल रही है, उससे न्याय मिलने की उम्मीद कम है। उन्होंने कहा कि नसबंदी कराने वाली महिलाओं को भी प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही है। आशाओं ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में निशुल्क डिलीवरी की व्यवस्था होने के बावजूद महिलाओं से एक हजार से दो हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है। आशाओं ने यह भी आरोप लगाया कि लाभार्थियों से जुड़े करीब एक हजार फॉर्म जला दिए गए हैं। फिलहाल, लगातार बढ़ते आरोपों और विरोध प्रदर्शन के बाद दुदही सीएचसी का मामला स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed