फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   As soon as the water level decreases, erosion starts in Mahdeva, the river reaches close to the population.

Kushinagar News: जलस्तर कम होते ही महदेवा में कटान शुरू, आबादी के करीब पहुंची नदी

Sun, 14 Jul 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
As soon as the water level decreases, erosion starts in Mahdeva, the river reaches close to the population.
छितौनी। जलस्तर में कमी के बाद शनिवार को महदेवा में कटान शुरू हो गया है। आबादी के करीब पहुंची गंडक नदी को देख महदेवा के लोगों के होश उड़ गए हैं। जैसे-जैसे नदी की धारा रिहायशी इलाकों के करीब पहुंच रही है तो लोगों के धड़कनों की रफ्तार भी बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढाव के कारण छितौनी बांध पर स्पर-सी व भेड़ियारी के ठोकर नंबर-तीन के बीच में सीपेज की शिकायत मिल रही है। इसे रोकने के लिए बाढ़ खंड विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। नदी के उफनाने से खड्डा तहसील के रेताक्षेत्र के निचले इलाके के गांव शाहपुर, मरिचहवा, शिवपुर, बसंतपुर, नारायनपुर, विंध्याचलपुर, बालगोविन्द छपरा, हरिहपुर, सालिकपुर व महदेवा आदि गांवों के लोग भयभीत नजर आ रहे हैं। वहीं, नदी के तेज दबाव के कारण छितौनी बांध पर भी खतरा मंडराने लगा है। एसडीओ बाढ़ खंड मनोरंजन कुमार ने बताया कि छितौनी बांध पर आधा दर्जन संवेदनशील बिंदुओं पर रिसाव हो रहा है। युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य चल रहा है। स्पर-सी के पास रिसाव को गिट्टी व बालू गिराकर रोक दिया गया है।
विज्ञापन

0
बाढ़ का पानी निकला तो कीचड़ ने बढ़ाई दुश्वारियां



छितौनी। खड्डा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों से बाढ़ का पानी निकलने के बाद लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। पानी तो निचले इलाकों से निकल गया है, लेकिन बाढ़ के साथ आए कीचड़ के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीते सप्ताह गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद निचले इलाकों में बसे हरिहरपुर, शिवपुर, मरिचहवा, नरायनपुर आदि आधा दर्जन गांवों में पिछले शनिवार को बाढ़ का पानी घुस गया था। इसके चलते इन गांवों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा था। जलस्तर में कमी होने के बाद गांवों से बाढ़ का पानी तो निकल गया, लेकिन बाढ़ के साथ आए कीचड़ से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed