फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Arunachal Deputy CM had darshan of Mahatma Buddha, offered chivar

Kushinagar News: अरुणाचल के डिप्टी सीएम ने किए महात्मा बुद्ध के दर्शन, चढ़ाया चीवर

Fri, 10 May 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Arunachal Deputy CM had darshan of Mahatma Buddha, offered chivar
कुशीनगर में महात्मा बुद्ध का दर्शन करते अरुणाचल के उप मुख्यमंत्री चौना मीन व अन्य।
कुशीनगर। अरुणाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम चौना मीन बृहस्पतिवार की सुबह कुशीनगर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। भग्नावशेषों की ऐतिहासिकता को समझा। डिप्टी सीएम बुधवार की देर शाम बोधगया से सड़क मार्ग से पहुंचे थे। निजी होटल में रात्रि विश्राम के बाद सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने महात्मा बुद्ध के दर्शन दर्शन किए और चीवर चढ़ाया।
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम चौना मीन का काफिला सुबह करीब नौ बजे मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा। उन्होंने महात्मा बुद्ध की छठी शताब्दी की लेटी प्रतिमा के दर्शन किए। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। उपमुख्यमंत्री मंदिर परिसर में उत्खनित प्राचीन भग्नावशेषों व भव्य स्तूप की प्राचीनता, ऐतिहासिकता व पुरातात्विक महत्व को जाना। जहां से भू-स्पर्श मुद्रा में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया। उपमुख्यमंत्री महात्मा बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप पहुंचे। स्तूप की परिक्रमा की। उत्खनित भग्नावशेषों व विभिन्न आकृतियों की जानकारी हासिल की। इस मौके पर भंते अशोक, भंते यशपाल, भंते उपालि, भंते दंपती समेत गण्यमान्य मौजूद थे। होटल से लेकर मंदिर तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed