{"_id":"3dcb9cfc9ab2080a7e2bc487589fa7fd","slug":"artists-who-participated-in-the-cultural-evening-scatter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने जलवा बिखेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने जलवा बिखेरा
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से आए भोजपुरी गायक आकाश मिश्र ने भजन के साथ मंच को उंचाई दी। लखनऊ से आई गायिका पूजा मिश्र ने अपनी गीतों से खूब शमां बांधा। भजन गायक नीरज सिंह ने- बम-बम बोल रहा है काशी... सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। भजन गायक नंदू मिश्रा के मंच पर आते ही पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
उन्होंने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। अपने भजन के माध्यम से नंदू ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। हास्य कलाकार दीपक राजा और फिल्म अभिनेत्री उपासना सिंह की जुगलबंदी खूब सराही गई। दीपक ने अपने चुटकुलों के माध्यम से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
उपासना सिंह ने अपनी कॉमेडी के माध्यम से लोगों को लोटपोट कर दिया। शिवानी पांडेय ने बेहतरीन डान्स प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांसद पांडेय और हरीश राणा ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। आयोजक विनय कुमार राय और राजश्री राय की ओर से अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। संचालन प्रभुनाथ दाढ़ी ने किया।