फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Arbitration on social media, you will be heavy

सोशल मीडिया पर मनमानी, कहीं पड़ न जाए भारी

Tue, 27 Sep 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Arbitration on social media, you will be heavy
सोशल मीडिया पर मनमानी, आपको पड़ जाएगी भारी
विज्ञापन

फेक व आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। होशियार! सोशल मीडिया पर मनमानी आपको सलाखों के पीछे भेज सकती है। जी हां, पुलिस की नजर इन दिनों सोशल मीडिया पर गड़ी है। फेक व आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का सिलसिला नहीं थमने से पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस नहीं चाहती है कि उन्मादी लोग त्योहारी सीजन में अपने ‘मकसद’ में कामयाब हो जाएं।
हाल के दिनों में जिले में सोशल मीडिया पर फेक, आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल करने की बाढ़ आ गई है। इससे आमजन में भय फैल गया था। एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि आपत्तिजनक व धार्मिक उन्माद फैलाने, सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए सर्विलांस सेल को सक्रिय कर दिया गया है। सर्विलांस सेल की टीम दिन रात सोशल मीडिया पर नजर रख रही है।
विज्ञापन

...
केस एक
24 सितंबर 2022 की देर रात रामकोला क्षेत्र में लक्ष्मीगंज इंटर कॉलेज के पीछे चार शेरों के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इससे सनसनी फैल गई। ग्राम कुइया व शोभा छपरा में वन्यजीव के हमले में आठ लोग घायल हो गए थे। फेक वीडियो को उसी गांव का बताया गया था। इसकी पुष्टि के लिए वन और पुलिस कर्मी लोगों को फोन करते रहे। बाद में पता चला फेक वीडियो है। पुलिस अब फेक वीडियो को वायरल करने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
केस दो
24 सितंबर 2022 को ही हनुमानगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की गई। इस मामले में पुलिस ने छितौनी निवासी हरि प्रसाद गुप्ता व छितौनी इंटर कॉलेज के संविदा शिक्षक कमरूद्दीन अंसारी पर धार्मिक घृणा पैदाकर समाज में तनाव फैलाने की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

...
ये सावधानी बरतें
आपत्तिजनक सामग्री शेयर न करें, उसे लाइक या कमेंट करने से बचें। सोशल मीडिया प्रोफाइल का इस्तेमाल करते समय सुरक्षात्मक उपायों का इस्तेमाल करें। फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया का प्रयोग करने के बाद उसे लॉगआउट करें। गोपनीय जानकारी कतई शेयर न करें। अंजान शख्स की मित्रता स्वीकार न करें। ठगी के लिए फेक अकाउंट भी बन जाते हैं। अंजान लिंक को क्लिक न करें। क्योंकि अकाउंट हैक होने का खतरा रहता है। फोटो, स्टेट्स या कमेंट करने के दौरान सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed