फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   AQI of the city reached near normal

Kushinagar News: सामान्य के करीब पहुंची शहर की एक्यूआई

Sun, 19 Nov 2023 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
AQI of the city reached near normal
नगर के जगदीशपुराम कॉलोनी में शनिवार की सुबह करीब छह बजे छाई धुंध। संवाद
- शनिवार को 108 दर्ज की गई हवा की गुणवत्ता सूचकांक
विज्ञापन


पडरौना। दिवाली के करीब एक सप्ताह बाद शनिवार को शहर में हवा की गुणवत्ता का सूचकांक 108 दर्ज किया गया। जो घटकर सामान्य के करीब पहुंच गया है। इसके बाद भी सुबह देर तक धुंध छाई रही। डॉक्टरों की मानें तो 50 से 100 के बीच एक्यूआई सामान्य मानी जाती है। लेकिन धुंध बरकरार रहने के कारण लोग सुरक्षा के साथ ही बाहर निकलें।

दिवाली के अलगे दिन यानी सोमवार को जिले की हवा की गुणवत्ता का सूचकांक (एक्यूआई) 163 दर्ज की गई थी। इसके बाद मंगलवार को 201, बुधवार को 247, बृहस्पतिवार को करीब 200 और शुक्रवार को शहर की एक्यूआई 130 दर्ज हुई है। शनिवार को शहर की एक्यूआई सामान्य के करीब पहुंची। इस दिन एक्यूआई 108 दर्ज की गई। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो भले ही शहर की एक्यूआई सामान्य के करीब पहुंच गई। इसके बावजूद लोगों को जरूरी एतिहात बरतनी होगी। प्रदूषित हवा सांस, अस्थमा, किडनी से संबंधित बीमारी से ग्रसित लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है। चेस्ट फिजिशियन डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि प्रदूषित हवा सामान्य लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। इसका सर्वाधिक असर सांस और चेस्ट के रोगियों को ज्यादा पड़ता है। उन्होंने बताया कि 50 से 100 के बीच एक्यूआई सामान्य मानी जाती है। हवा के प्रदूषण में गिरावट दर्ज होना सुखद है। भले ही शहर की एक्यूआई सामान्य के करीब पहुंची हो, लेकिन अभी स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं है। क्योंकि नवंबर में ठंड का असर शुरू हो जाता है। ऐसे में 50 से 75 के आस-पास एक्यूआई रहे तो तब बेहतर मना जाता है। आज एक्यूआई 108 दर्ज की गई, तो ऐसे में घर से बाहर निकले लोगों को मास्क जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा धूल वाले स्थान पर जाने से बचना चाहिए। सुबह टहलने के बजाय घर पर ही व्यायाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed