फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Approval Granted for Bus Operations on Two Routes Under the Chief Minister's Rural Transport Scheme

Kushinagar News: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत दो मार्गों पर बस संचालन की मंजूरी

Sat, 11 Apr 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Approval Granted for Bus Operations on Two Routes Under the Chief Minister's Rural Transport Scheme
कलेक्ट्रेट सभागर में मुख्यमंत्री ग्राम पंचायच योजना की बैठक करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर।स्रोत-स
पडरौना। डीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 समिति की बैठक हुई। इसमें जिले के दो प्रमुख मार्गों पर वाहन संचालित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा बेहतर करेगा। इस योजना के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आवागमन बेहतर होगा। इसलिए इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। जिले के जिन प्रमुख मार्गों पर रोडवेज की बसों का संचालन नहीं हो, उन मार्गाें पर सीएम ग्राम परिवहन योजना को लागू कर लोगों के लिए आवागमन की व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन

पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि इस योजना के तहत डिपो स्तर पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इनकी अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई थी। इस निर्धारित अवधि में कुल दो आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों की स्क्रीनिंग कर दोनों आवेदनों को स्वीकृत करते हुए संबंधित मार्गों पर वाहन संचालन की अनुमति दी गई। स्वीकृत आवेदकों में अनिरुद्ध प्रसाद जायसवाल को मदनपुर-भेड़िहारी-खड्डा-पडरौना-रविंद्रनगर मार्ग और प्रभाकर उपाध्याय को मंसूरगंज-बोदरवार-कप्तानगंज-रविंद्रनगर मार्ग पर संचालन की मंजूरी दी गई। इस दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, एआरटीओ मोहम्मद अजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed