फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Approval given for construction of state-of-the-art meeting hall and car parking

Kushinagar News: अत्याधुनिक मीटिंग हॉल और कार पार्किंग के निर्माण को मिली मंजूरी

Sun, 14 Jun 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Approval given for construction of state-of-the-art meeting hall and car parking
कसया। नगरपालिका कुशीनगर के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रशासनिक कार्यों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने एवं जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की सहूलियत के लिए नगर पालिका परिसर में 1.85 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मीटिंग हॉल एवं कार पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। राज्य वित्त आयोग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद परिसर की व्यवस्थाएं पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक हो जाएंगी।
विज्ञापन

वर्तमान समय में नगर पालिका परिषद की बैठकों, विकास योजनाओं की समीक्षा, बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठकों एवं विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पर्याप्त और आधुनिक सुविधाओं वाले सभागार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नया मीटिंग हॉल बनने के बाद नगर पालिका के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर वातावरण मिलेगा और बैठकों के संचालन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही नगरपालिका परिसर में आने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को वाहनों की पार्किंग को लेकर होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। आधुनिक कार पार्किंग बनने से परिसर में वाहनों की अव्यवस्थित खड़ी होने की समस्या खत्म होगी और परिसर अधिक व्यवस्थित व आकर्षक नजर आएगा। यह परियोजना नगर पालिका परिषद कुशीनगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित होगी। शासन की मंशा के अनुरूप निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिसर में लंबे समय से आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मीटिंग हॉल और पार्किंग का निर्माण होने से न सिर्फ प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी, बल्कि नगर की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने बताया कि आधुनिक मीटिंग हाल और कार पार्किंग के लिए एक करोड़ 85 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed