फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Approach of bridge built on Ghaghi river of Puraina Ghat caved in, traffic disrupted

Kushinagar News: पुरैना घाट के घाघी नदी पर बने पुल का एप्रोच धंसा, आवागमन बाधित

Thu, 16 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Approach of bridge built on Ghaghi river of Puraina Ghat caved in, traffic disrupted
रहसू बाजार। मानक विहीन कार्य होने के कारण क्षेत्र के पुरैना घाट के घाघी नदी पर बने पुल का एप्रोच धंस गया है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। लोगों को जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील मुख्यालय जाने के लिए 15 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पुल का एप्रोच धसने से आवागमन करने वालों को हादसे का डर सता रहा है। पुल के दोनों तरफ का एप्रोच धंस जाने से किसानों को खेतों से गन्ने, केले सहित अन्य फसलों को ले जाने के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। यह पुल फाजिल नगर विधानसभा और कसया विधानसभा के पचासों गावों को जोड़ता है। रहसू जनूबी पट्टी, पुरैना, नदवाबिशुनपुर, रहसुसुमाली पट्टी, कनौरा, शिवराज पट्टी, दूबे पट्टी आदि गांवों के किसानों की लगभग पांच सौ एकड़ से ज्यादा खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

लगभग एक महीने पहले लोकनिर्माण विभाग के जेई ने सर्वे कर बैरिकेडिंग करवा दी थी, लेकिन अब तक एप्रोच नहीं बन पाया। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। डॉक्टर रमाकांत सिंह, महेंद्र कुशवाहा, एडवोकेट रामप्रताप राव, तपेश्वर भगत, राजेंद्र राव, सफी अंसारी, मिंटू राव, रफीक अंसारी, छोटेलाल यादव आदि लोगों का कहना है कि गन्ने की फसल मिल पर गिराने जाने के लिए 20 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कसया के एक्सईएन राजेश सिंह का कहना है कि जल्द ही पुल का एप्रोच बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed