{"_id":"68a36a90aab1c9c9ec078373","slug":"application-date-for-navodaya-vidyalaya-admission-extended-again-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143634-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि फिर बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि फिर बढ़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए अब 27 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन की कम संख्या को देखते हुए एक बार फिर से तिथि बढ़ाई गई है।
जिले में मिल्की रसूलपुर में संचालित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 सीटों के प्रवेश के लिए 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा होनी है। इसके लिए जिले में 6000 विद्यार्थियों के आवेदन का लक्ष्य निर्धारित है। पहले पांच अगस्त तक आवेदन मांगे गए, लेकिन लक्ष्य पूरा न होने के कारण आवेदन करने की तिथि 13 अगस्त कर दी गई। इस अवधि तक 5150 आवेदन ही हो सके हैं। आवेदन की कम संख्या को देखते हुए एक बार फिर से तिथि बढ़ाई गई है। अब 27 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे।