{"_id":"674e1d9db81dc42ad9064e14","slug":"appeal-to-sdm-for-treatment-of-child-suffering-from-serious-illness-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-127528-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गंभीर बीमारी से पीड़ित बालक के उपचार के लिए एसडीएम से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गंभीर बीमारी से पीड़ित बालक के उपचार के लिए एसडीएम से गुहार
Tue, 03 Dec 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। गंभीर बीमारी से पीड़ित एक बालक के परिजनों ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। एसडीएम की पहल पर तहसील की ओर से 5500 रुपये देकर बालक के परिजनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए और मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
डिबनी बंजरवा निवासी मुस्लिम अंसारी का नौ वर्षीय पुत्र रेहान ब्रेन ट्यूमर व दिल में छेद की बीमारी से पीड़ित है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सोमवार को परिजन बालक को लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रभारी एसडीएम अभिजीत सिंह से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। एसडीएम की पहल पर तहसील की ओर से सहयोग राशि देकर एंबुलेंस से कुशीनगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से सीएमओ की अनुमति के बाद पीजीआई लखनऊ के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी एसडीएम ने बताया कि पीड़ित की स्थिति देखते हुए तत्काल अहेतुक सहायता कर उसे इलाज के लिए भेजा गया है। संवाद