{"_id":"5a1db6404f1c1b72548c00eb","slug":"apart-from-pac-paramilitary-forces-will-also-monitor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के अलावा अर्द्घसैनिक बल भी करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी के अलावा अर्द्घसैनिक बल भी करेंगे निगरानी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। बुधवार को होने वाले मतदान के लिए बूथों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस व पीएसी के अलावा कई जगह अर्द्घसैनिक बल के जवान भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। सीमावर्ती बिहार बार्डर पर 12 जगह बैरियर लगाए गए हैं। चुनाव वाले थाना क्षेत्र में तीन-तीन विशेष क्यूआरटी लगाई गई है। इसके अलावा सभी 17 थानों में मोबाइल टीम भी रहेगी।
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि जिले के सात थाना क्षेत्रों में मतदान होना है। प्रत्येक जगह बूथों को सामान्य, संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में रखकर सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। इस चुनाव के लिए दो प्लाटून पीएसी व एक प्लाटून अर्द्घसैनिक बल की उपलब्धता है। इन्हें आवश्यकतानुसार ड्यूटी पर लगाया गया है। जिले की सीमा से सटे बिहार प्रांत के आवागमन वाले प्रमुख 12 रास्तों पर बैरियर लगाकर आने-जाने वालों की जांच की जाएगी। जिन थाना क्षेत्रों में चुनाव है वहां अलग से तीन क्वीक रिस्पांस टीम बनाई गई है। इसके अलावा सभी 17 थानों की पुलिस मोबाइल ड्यूटी पर रहेगी। उनके समेत सभी वरिष्ठ अफसर लगातार गश्त पर रहेंगे। चुनाव के दौरान विवाद की सूचना पर पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचेगी। एसपी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस फोर्स ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस इस दौरान किसी भी विशेष परिस्थिति से निपटने को तैयार है।