{"_id":"67a79f8d56659391450550fb","slug":"apars-pace-is-not-increasing-due-to-slowness-of-schools-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-131735-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कूलों की सुस्ती से नहीं बढ़ रही अपार की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कूलों की सुस्ती से नहीं बढ़ रही अपार की रफ्तार
Sat, 08 Feb 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक में अपार आईडी बनाने का रफ्तार सुस्त है। निजी विद्यालयों के संचालकों की सुस्ती से आंकड़ा बढ़ नहीं रहा है। कुल 48,560 बच्चों के सापेक्ष 20,241 की ही अपार आईडी अब तक बनाई जा सकी है।
अभी 28,319 बच्चों की आईडी शेष है। इसमें निजी विद्यालयों की ओर से रुचि नहीं लेने के कारण इसकी रफ्तार नहीं बढ़ रही है। खंड शिक्षा अधिकारी लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर अपार आईडी बनाने का अपील कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद जिम्मेदार रुचि नहीं दिखा रहे है। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र में वर्ष 2024-25 में परिषदीय, निजी स्कूलों और मदरसा मिलाकर 48,560 बच्चे नामांकित है। तमाम सख्ती के बाद अभी तक 20,241 बच्चों की अपार आईडी बनाई जा सकी है, जबकि 28,319 शेष हैं। परिषदीय विद्यालयों के आंकड़ों को देखा जाए तो कुल 19,330 बच्चों के सापेक्ष अभी 16,828 की अपार आईडी बनी है। तीन एडेड मदरसों में 1292 बच्चों के सापेक्ष 423 बच्चों की आईडी बनाई जा चुकी है। यहां महज 869 बच्चों की आईडी बननी बाकी है। निजी विद्यालयों में कुल 19,737 बच्चों के सापेक्ष महज 1436 बच्चों का ही अपार आईडी बन सकी है, जबकि 18031 बच्चों का अपार आईडी बनाना शेष है।
मान्यता प्राप्त मदरसों में कुल 6141 बच्चों के सापेक्ष महज 744 बच्चों की अपार आईडी बन सकी है, जबकि 5396 बच्चों का आईडी बनाई जानी है। विशुनपुरा में अभी तक महज 41 प्रतिशत ही बच्चों की आईडी बन सकी है। निजी विद्यालयों के संचालकों की लापरवाही के कारण प्रगति नहीं हो सकी है। खंड शिक्षा अधिकारी जयंत भारती शनिवार को रजली देवी इंटर कालेज परगन मठिया पहुंचे। इस काॅलेज में 292 बच्चों में सिर्फ एक ही बच्चे की अपार आईडी बनी है। खंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए।