{"_id":"603543ea8ebc3ee9456ea423","slug":"anti-rabies-injection-is-over-in-district-hospital-kushinagar-news-gkp3859290190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में खत्म हो गया है एंटी रेबीज इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में खत्म हो गया है एंटी रेबीज इंजेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में खत्म हो गया है एंटी रेबीज इंजेक्शन
मायूस होकर लौट रहे मरीज
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। कुत्तों के काटने से जख्मी लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन रेबीज का इंजेक्शन नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों से यहां रेबीज का इंजेक्शन नहीं है, जिसके चलते मरीज परेशान हैं।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 10 से 15 मरीज एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आते हैं, जिन्हें कुत्ते, बिल्ली, बंदर या सियार ने काटा होता है। सीएचसी-पीएचसी पर एंटी रेबीज का इंजेक्शन न लग पाने की दशा में ज्यादातर मरीज सीधे जिला अस्पताल पहुंचते हैं। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आए मरीजों को वापस जाना पड़ा। उन्हें बताया गया कि इंजेक्शन खत्म हो गया है।
सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में चार दिनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म है। इसकी मांग की गई है और रिमाइंडर भी भेजा गया है, लेकिन अभी उपलब्ध नहीं हुआ है। कारपोरेशन से इसकी आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी यह वैक्सीन नहीं मिल रही है, ताकि खरीदा जा सके।