फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Announcement of election on vacant posts of President and members

प्रधान एवं सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव की घोषणा

Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Announcement of election on vacant posts of President and members
प्रधान एवं सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव की घोषणा
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी की उपचुनाव की समयसारिणी
पडरौना। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/ डीएम ने बुधवार को जिले में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए समयसारणी जारी कर दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 20 को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि इस पद के लिए प्रत्याशियों कर नामांकन 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को सुबह 10 से कार्य समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापसी 14 दिसंबर को सुुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगी। इसके बाद इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटन होगा। मतदान 20 दिसबंर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक और मतगणना 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित और निर्देशित निर्वाचन प्रक्रिया इस निर्वाचन में अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पकड़ियार के प्रधान का पद अनारक्षित है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कप्तानगंज में चार पद, खड्डा में 14, तमकुहीराज क्षेत्र के 34 ग्राम प्रधान पदों पर मतदान होना है। इसी तरह दुदही में 20, नेबुआ नौरंगिया में 43, पडरौना में 45, फाजिलनगर में 17, मोतीचक में पांच, रामकोला में 33, विशुनपुरा में 17, सुकरौली में चार, सेवरही में 22 और हाटा में चार ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed