फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   animals dead in shelter shade

दो दिन में आश्रय केंद्र के चार पशुओं की मौत

Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
animals dead in shelter shade
दो दिन में आश्रय केंद्र के चार पशुओं की मौत
विज्ञापन

आहार और उपचार के अभाव में दम तोड़ रहे गोवंश
निराश्रित पशु आश्रय केंद्र कोपजंगल में अब तक 40 पशुओं की हो चुकी है मौत
खड्डा(कुशीनगर)। तहसील क्षेत्र के कोपजंगल गांव में बने निराश्रित पशु आश्रय केंद्र में चारा और उपचार के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहे हैं। बुधवार व बृहस्पतिवार दो दिन में ही चार पशुओं ने दम तोड़ दिया। यहां रखे गए गोवंशों में से 40 पशु कम हो गए हैं। हालत यह है कि बिना पोस्टमार्टम के ही पशुओं को दफना दिया जा रहा है।
कोपजंगल गांव में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तीन माह पहले पशुपालन विभाग की जमीन पर आधुनिक निराश्रित पशु आश्रय केंद्र बनाया गया था। केंद्र के आंकड़े के मुताबिक 126 पशुओं में 85 रह गए हैं। पशुओं के रख-रखाव, सुरक्षा आदि की समीक्षा के लिए कई स्तर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की मानीटरिंग कमेटी बनी है। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

बुधवार व बृहस्पतिवार दो दिन में ही इलाज व आहार के अभाव में चार पशुओं ने दम तोड़ दिया, लेकिन न तो पोस्टमार्टम हुआ न ही कोई देखने पहुंचा। अब तक लगभग चालीस पशु दम तोड़ चुके हैं। यहां मौजूद एक कर्मचारी ने अधिकारियों पर भड़कते हुए कहा कि कोई पूछने वाला नहीं है। रोज पशु मर रहे हैं। जगह जगह गड्ढे खोदकर दफनाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि मरने की जानकारी बाहर न जाए, पिकअप से ले जाकर ठिकाने लगा दिया जा रहा है। अधिकारियों के दौरे पर दिखाने के लिए एक बोरी चोकर, आधा बोरी नमक, कुछ भूसा रखा गया है। चारा काटने वाली मशीन कमरे में पड़ी धूल फांक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राकेश ने बताया कि रोज ही पशु मर रहे हैं और वहीं गड्ढे में दबा दिया जाता है। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि बीडीओ को इसकी जांच सौंपी गई है। स्वयं भी निरीक्षण करके दोषी पाए जाने वालों के व्यक्तियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed