फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Animal smuggler was arrested by police in encounter escaped from hospital

बेखौफ बदमाश: पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था पशु तस्कर, खाकी को चकमा देकर अस्पताल से हुआ फरार

Sun, 10 Jul 2022 12:56 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना (कुशीनगर)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना (कुशीनगर)।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 12:56 PM IST
सार

आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस दोबारा गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। गोली लगने से घायल आरोपी ईमामुल और सलीम शाह को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की रात में मौका देखकर इनामुल भाग निकला।

विज्ञापन
Animal smuggler was arrested by police in encounter escaped from hospital
पशु तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरयासुजान थानाक्षेत्र में चैनपट्टी के पास गिरफ्तार पशु तस्करी का आरोपी शनिवार की रात पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी इनामुल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। अभियुक्त के भागने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी के भागने पर पहले तो पुलिस ने मामला दबाने का प्रयास किया। लेकिन बाद में उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीम लगा दी गई। आरोपी को दोबारा पकड़ने के लिए उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन


तरयासुजान थानाक्षेत्र में चैनपट्टी में शनिवार की सुबह पशु तस्करों के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा की अगुवाई में पुलिस ने एपी तटबंध पर पशु तस्करों की घेराबंदी की। इस दौरान दो तस्करों ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस तस्करों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

पकड़े गए तस्करों की पहचान ईमामुल पुत्र अलिमुद्दीन और सलीम शाह पुत्र अली मुहम्मद निवासी कनक पिपरा थाना पटहेरवा, सतीश खरवार पुत्र चंदन निवासी पकईयां टोला सिधुआ थाना पडरौना के रूप में हुई। गोली लगने से घायल ईमामुल और सलीम शाह को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की रात में मौका देखकर इनामुल भाग निकला। उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई। उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस दोबारा गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि के लिए एसपी और एसएचओ तरयासुजान को फोन किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed