{"_id":"6414b692198dd8e89f028bc4","slug":"angry-husband-set-the-house-on-fire-kushinagar-news-c-7-1-88935-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाराज पति ने घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाराज पति ने घर में लगाई आग
Sat, 18 Mar 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
खड्डा । खाना बनाने की बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पति ने घर में आग लगा दी। किसी तरह से ग्रामीणों ने आग बुझाई। पुलिस ने दंपती को समझाकर शांत कराया।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात खाना बनाने पर पति व पत्नी में विवाद हो गया। नाराज पति ने पत्नी की पिटाई की। साथ ही अपने बच्चों के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। लोगों ने बीच-बचाव करना चाहा तो उसने अपने घर में आग लगा दी।
गनीमत रही कि गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया। इसकी सूचना चौकीदार प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पति-पत्नी को समझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच के विवाद था। अब सुलह हो गई है।