{"_id":"584068f64f1c1b9345de7ca3","slug":"angry-customers-jammed-four-lane-one-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज ग्राहकों ने डेढ़ घंटे तक जाम किया फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज ग्राहकों ने डेढ़ घंटे तक जाम किया फोरलेन
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
लाइन मे खड़े ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से ही रुपये के लिए बैंकों में जाने वाले ग्राहकों को भीड़ में धक्के खाने से लेकर तमाम अन्य परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को तुर्कपट्टी क्षेत्र में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा के सामने लाइन में खड़ी बुजुर्ग महिला गिरकर बेहोश हो गई। घटना के बाद महिला के परिवार और गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई सहित कई बैंकों की तरफ से एक-से दो हजार रुपये देने पर ग्राहकों को निराश होना पड़ा, जबकि पीएनबी सहित कई बैंकों ने तो ग्राहकों को रुपये ही नहीं दिए। नोटबंदी से उपजी अव्यवस्था के कारण हेतिमपुर में डेढ़ घंटे तक फोरलेन जाम रहा।
नोटबंदी के कारण पडरौना नगर सहित जिले भर के लोग परेशान हैं। नगर के इलाहाबाद बैंक, एचडीएफसी बैंक , एक्सिस बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स सहित कई बैंकों में ग्राहक सुबह से ही लाइन में खड़े रहे, लेकिन इन बैंकों के कर्मचारियों ने रुपये न होने का हवाला देकर ग्राहकों को वापस कर दिया। पीएनबी ने लाइन में खड़े ग्राहकों को एक-एक हजार रुपये ही दिए। इस बैंक ने बुधवार को दो-दो हजार रुपये दिए थे। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक हर दिन जहां चार हजार रुपये तक अपने ग्राहकों को भुगतान कर रहा था, वहीं बृहस्पतिवार को दो-दो हजार रुपये ही दिए। विकास भवन में स्थित पीएनबी की शाखा में तो ग्राहकों को रुपये ही नहीं मिले। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में ग्राहकों को दो-दो हजार रुपये मिले। इन बैंकों ने रुपये कम दिए जाने की सूचना लिखे बैनर-पोस्टर बाहर ही लगा दिए थे। एटीएम पर भी रुपये के लिए ग्राहकों की काफी भीड़ रही। कप्तानगंज क्षेत्र के जगदीशपुर बरडीहा में पूर्वांचल बैंक से रुपया नहीं मिलने पर लोगों ने आधे घंटे तक गोरखपुर-कप्तानगंज मार्ग को जाम रखा। पुलिसवालों ने समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।
तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के रुदवलिया शाखा रुपये के लिए बृहस्पतिवार को लाइन में खड़ी रावतपार गांव की 70 वर्षीय फूलमती देवी सुबह पांच बजे ही घर से खाना लेकर आई थीं। अचानक उन्हें चक्कर आया और गिरकर बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद घरवाले और अन्य खाताधारकों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप लगा कि बैंक कर्मचारी कुछ खास लोगों को अंदर बुलाकर रुपये दे रहे हैं और लाइन में खड़े लोगों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
कसया प्रतिनिधि के अनुसार नोटबंदी के चलते एनएच का आवागमन भी प्रभावित होने लगा है। नोटबंदी के कारण बैंकों में परेशान लोगों ने देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में पडने वाले हेतिमपुर के निकट फोरलेन पर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ घंटे तक एनएच जाम रखा। इससे आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान फोरलेन पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार लक्ष्मीगंज बाजार में पूर्वांचल बैंक, सेंट्रल बैंक और एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर रुपये के लेन देन के लिए खोटही, पगार, फुलवरिया, रामपुर बगहां, चंदरपुर, लाला छपरा, दीउलिहा मनिया छपरा सहित कई गांवों के लोग बृहस्पतिवार को रुपये निकालने पहुंचे थे। उनका कहना था कि खेती का काम सिर पर है, लेकिन रुपये न मिलने के कारण खेती पिछड़ रही है।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार बाजार में स्थित एसबीआई का एटीएम एक वर्ष से बंद पड़ा है। नोटबंदी के बाद से बैंक में रुपये मुश्किल से मिल पा रहे हैं, एटीएम भी इस परेशानी के क्षणों में ठीक नहीं कराया गया है। दुदही बाजार के भोला सिंह, हरकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, नसीब अजमेरी, मुनीब अंसारी, नागेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर एटीएम चालू नहीं कराया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में एसबीआई के शाखा प्रबंधक मनोज दुबे का कहना था कि अभी पिछले सप्ताह इंजीनियर आये थे। कुछ टेक्निकल फाल्ट है, जो जल्दी ही ठीक हो जाएगा।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की पीएनबी शाखा में रुपये न मिलने से ग्राहक नाराज हैं। यही हाल एसबीआई और पूर्वांचल बैंक की शाखाओं में भी है। कर्मचारी बैंक के बाहर रुपये न होने का पोस्टर लगाकर चले जा रहे हैं। दूर दराज से आने वाले लोगों को रुपये न मिलने के कारण नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएनबी को जोकवा बाजार शाखा में रुपये न मिलने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फाजिलनगर का पूर्वांचल बैंक भी पूरे दिन बंद रहा। पेंशन की आश में आने वाले बुजुर्ग ग्राहक हों या घर की जरुरी वस्तुएं खरीदने की उम्मीद में रुपये निकालने आए अन्य ग्राहक। हर कर कोई न मिल पाने के कारण परेशान है।