{"_id":"626d7c1a928945459053cbea","slug":"angry-consumers-demonstrated-due-to-power-cut-kushinagar-news-gkp435272088","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नेबुआ रायगंज चौराहा पर बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। बेतहाशा बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को नेबुआ रायगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने बिजली व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की।
नागेंद्र मिश्र के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने चौराहे पर ट्रांसफार्मर के समीप खड़ा होकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि रामपुर कोटवा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में करीब तीन सौ गांव है, जहां पिछले दो सप्ताह से बेतहाशा बिजली कटौती से गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। इन लोगों ने समस्या से जल्द निजात न मिलने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
इस दौरान अरविंद गुप्ता, रामकुमार, नवलकिशोर पाल, अशोक चौहान, दिनेश गुप्ता, राजू पाल, पूरन गौड़, सुरेश गुप्ता सहित कई उपभोक्ता मौजूद रहे।