फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   angered over power cut

बिजली के लिए प्रदर्शन

Sat, 29 Jun 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
angered over power cut
बिजली कटौती से परेशान खिरकिया बाजार के लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया। - फोटो : KUSHINAGAR
बिजली की बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

समस्या दूर नहीं होने पर वृहद आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। ध्वस्त बिजली व्यवस्था से नाराज खिरकिया गांव के लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजमोहन प्रसाद, राजदेव गुप्ता, दीपक शर्मा, प्रमोद गुप्ता, अरविंद शर्मा, रंजन पटेल, विकास पासवान, अनिरुद्ध प्रसाद, लालू बैठा, भोलू गुप्ता, उदयकृष्ण गुप्ता, उपेंद्र मिश्र, दिनेश मिश्र, मंटू पटेल, हरिकेश वर्मा, सौदागर अंसारी, सहादत अंसारी, जय सिंह, भग्गन राजभर ने बताया कि भीषण गर्मी में आपूर्ति बाधित हो रही है। लोक वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई है। जर्जर ,तार पोल से सप्लाई दी गई। इसी आजिज आकर ग्रामीणों ने प्रदर्शनन विरोध जाहिर किया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि 100 केवी की जगह 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। जिससे समस्या दूर हो सकें। यदि समस्या दूर नहीं की गई तो वृहद आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
एक सप्ताह बाद भी नहीं बदला जला ट्रांसफार्मर
मथौली बाजार। मोतीचक ब्लॉक के गांव लोहेपार में 100 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब है। भीषण गर्मी में बिजली के अभाव में गांव के लोग परेशान है । गांव के प्रेमचंद सिंह ने बताया कि विद्युुत विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। गांव के ओमप्रकाश सिंह, राकेश सिंह, जयराम राव,राजू सिंह, रामवृक्ष यादव, दयाशंकर मिश्र, गौरीशंकर मिश्र, हरेंद्र पांडेय ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की ।
विज्ञापन

विधायक से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़वाए जाने की मांग
तमकुहीरोड। सेवरही में कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद चार मोहल्लों की सप्लाई शुरू हुई। लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के साथ जर्जर तार-पोल बदले की मांग की। मोहल्ले के दिनेश सोनी, रामबाबू गुप्ता, विजय वर्मा, भोला शर्मा, शिवाकांत पांडेय, हिमांशु सोनी, गनेश वर्मा ने बताया कि सेवरही के स्वर्णनगर, पटेलनगर, शास्त्रीनगर और जवाहरनगर समेत चार मोहल्लों में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। लोड अधिक होने से यह ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है। तीन दिन पहले भी यह ट्रांसफार्मर तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गया था। मोबाइल ट्रांसफार्मर से किसी तरह बिजली दी जा रही थी। शनिवार को न केवल खराब ट्रांसफार्मर की गड़बड़ी को दूर कर लिया गया, बल्कि मोबाइल ट्रांसफार्मर को भी उसी से जोड़ दिया गया। इस तरह अब दो ट्रांसफार्मरों के सहारे स्वर्णनगर सहित चारो मोहल्लों की आपूर्ति सुचारु हो गई है। लोगों ने विधायक अजय कुमार लल्लू से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की। जेई विकास साहनी ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर पर लोड बांटकर आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली का टूटा तार, बाल-बाल बचे लोग
रगड़गंज। बिजली विभाग की लापरवाही के वजह से शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दोपहर बाद समउर बाजार में तमकुही मार्ग पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। संयोग ठीक रहा कि कोई हादसा नही हुआ।प्रधान प्रतिनिधि छोटू बाबा, पूर्व प्रधान गोपाल गुप्ता, राकेश, मुकेश, संतोष, नन्हे पांडेय, मुन्ना, राजेंद्र चौरसिया आदि लोगों ने कहा कि बाजार में लेग अधिकांश पोल और तार जर्जर हो चुके हैं। इसको सही करने के लिए बिजली विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रुप से शिकायत कर मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी है। यदि समय रहते इसे सही नहीं किया गया तो बाजार के लोग बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ट्रांसफार्मर बदलने की मांग
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव में दस दिन से जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को नाराजगी जाहिर की। इन लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर विद्युत निगम के अभियंताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।

ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित
मथौली बाजार। मोतीचक क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में जला ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से नहीं बदला गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अली हसन ने बताया कि इसकी सूचना विद्युत निगम के अभियंताओं को दी गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ज्ञानचंद कुंवर, भोला कुंवर, मेंहदीहसन, रिजवान अहमद, शकील अफगन, साहिल अहमद, परवेज आलम आदि ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed