{"_id":"62b206992be0bd2af4328b57","slug":"angered-by-the-misbehavior-when-the-doctors-went-on-strike-there-was-chaos-kushinagar-news-gkp441142212","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्व्यवहार से नाराज डॉक्टर हड़ताल पर गए तो मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्व्यवहार से नाराज डॉक्टर हड़ताल पर गए तो मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्व्यवहार से नाराज डॉक्टर हड़ताल पर गए तो मची अफरा-तफरी
कप्तानगंज। सीएचसी में तैनात महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता होने से नाराज डॉक्टरों ने मंगलवार को ओपीडी ठप कर दी। करीब दो घंटे तक ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशान होना पड़ा। डॉक्टरों की हड़ताल की जानकारी मिलने पर एसडीएम गोपाल शर्मा सीएचसी में पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
महिला डॉक्टर अदिति सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह मरीज का इलाज कर रही थीं। उसी दौरान एक व्यक्ति बिना पूछे ओपीडी रूम में घुस गया और बदसलूकी शुरू कर दी। इसकी सूचना सभी डॉक्टरों को दी गई। उसके बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए।
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों के साथ बैठक कर मामले को शांत करते हुए सभी को इलाज करने के लिए कहा। उन्होंने जांच कराकर आरोपी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद दोबारा ओपीडी शुरू हो सकी। उपचार के लिए पहुंची सुहानी खरवार, विद्या देवी, अनीता देवी, हसीना खातून, कलावती देवी, पूनम, संजय गिरी, सुनील, कुसुमावती, राजेश सहित कई मरीजों का कहना था कि ओपीडी दो घंटे बंद होने के कारण काफी परेशानी हुई। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि डॉक्टर के साथ बदसलूकी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।