फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angered by AAP MP's remarks, Kotdars demonstrated

Kushinagar News: आप सांसद की टिप्पणी से नाराज कोटेदारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Dec 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Angered by AAP MP's remarks, Kotdars demonstrated
आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ हाटा में प्रदर्शन करते कोटेदार। - फोटो : KUSHINAGAR
आप सांसद की टिप्पणी से नाराज कोटेदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पार्टी के सांसद संजय सिंह ने संसद में कोटेदारों के खिलाफ की थी टिप्पणी, पुतला जलाने का प्रयास
हाटा। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कोटेदारों ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोटेदारों के खिलाफ संसद में सांसद ने टिप्पणी की थी, जिससे क्षेत्र के कोटेदार नाराज हैं। प्रदर्शन के दौरान कोटेदारों ने सांसद का पुतला जलाने का प्रयास किया। तत्परता दिखाते हुए कोतवाली पुलिस ने लोगों को सांसद का पुतला जलाने से रोक दिया।
बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की उत्तर प्रदेश इकाई के आह्वान पर तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने ब्लॉक अध्यक्ष हाटा सुरेंद्र चौहान की अगुवाई में तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि सांसद संजय सिंह ने सदन में देश के सभी कोटेदारों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इसे देश के कोटेदार बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के कोटेदारों ने कोरोना जैसी महामारी में जान की परवाह किए बिना गरीबों तक राशन पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने सांसद संजय सिंह सार्वजनिक रूप से देश के सभी कोटेदारों से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद कोटेदारों ने तहसील परिसर से नगर होते शहीद स्मारक तक विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी कर उनका पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन कोतवाली पुलिस ने कोटेदारों को समझा-बुझाकर पुतला जलाने से रोक दिया। इस दौरान रविंद्र यादव, श्रीराम सिंह, अखिलेश्वर नाथ यादव, अंबिका सिंह, दुर्गा दीन, महेंद्र सिंह, अंजू सिंह, रामेश्वर मणि रामनयन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौल पर्ची की मांग के समर्थन में किसानों ने किया प्रदर्शन
विधायक और सहायक जीएम के आश्वासन पर माने
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के बिहारी छपरा परिक्षेत्र में गन्ना तौल पर्ची नहीं आने से परेशान गन्ना किसानों ने बृहस्पतिवार को पिपराइच चीनी मिल के तौल कांटा परिसर में प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे सहायक जीएम के आश्वासन और खड्डा विधायक की पहल पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
बिहारी छपरा गांव में पिपराइच चीनी मिल की तरफ से गन्ना तौल केंद्र स्थापित हुआ है। इस केंद्र के किसानों का बीते एक सप्ताह से गन्ना तौल पर्ची नहीं आ रही है। इससे किसान परेशान हैं। बृहस्पतिवार को खजुरी, सिरसिया, पड़री मेंहदिया, बिहारी छपरा गांव के किसानों ने क्रय केंद्र पर गन्ना तौल बंद करा दिया और चीनी मिल के लिए जा रहे गन्ना लदे ट्रॉलों को रोक पर्ची जारी करने मांग करने लगे।

धरने पर बैठे किसान संतोष सिंह, अनिल मिश्रा, धर्मेंद्र दूबे, लालबहादुर सिंह, ताराचंद, सत्येन्द्र पांडेय, पिंटू, अश्विनी तिवारी, लोकेश तिवारी, हरीकेश गुप्ता ने कहा कि एक सप्ताह से पर्ची नहीं आ रही है। गन्ना नहीं गिरने से खेत खाली नहीं हो रहा है, जिससे अभी तक गेहूं की बुआई नहीं हो पाई है। इसकी शिकायत के बावजूद भी चीनी मिल कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा था। किसानों के धरने की सूचना पर दोपहर बाद केंद्र पर पहुंचे चीनी मिल के सहायक जीएम ओमप्रकाश शुक्ला ने पर्ची जारी कराने और केंद्र का तौल क्षमता 1000 हजार क्विंटल अतिरिक्त बढ़ाने का आश्वासन दिया, लेकिन किसान पर्ची इंडेन्ट तत्काल जारी करने की बात पर अड़ गए। इसके बाद खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने पहल करते हुए किसानों से मोबाइल पर बात कर आश्वासन दिया। इसके बाद दिन के करीब तीन बजे किसानों कस प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed