फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anganwadi workers will get smartphones

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्मार्ट फोन

Fri, 24 Sep 2021 09:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will get smartphones
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्मार्टफोन
विज्ञापन

स्मॉर्ट फोन के अलावा मिलेगा हर महीने 200 रुपये का डेटा
सुधीर कुमार मिश्र
पडरौना। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से पोषण अभियान के तहत प्रदेश के 51 जनपदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मॉर्टफोन दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें हर महीने डेटा भरवाने के लिए 200 रुपये की धनराशि भी अलग से दी जाएगी। इससे कुशीनगर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी लाभांवित होंगी।
कुशीनगर में 4134 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इसमें 3804 कार्यकर्ता कार्य कर रहीं है। शेष आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद रिक्त है। विभागीय कार्यों को निर्धारित समय के भीतर निपटाने के लिए सरकार ने प्रदेश के 51 जिलों में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मॉर्टफोन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इस योजना का लाभ कुशीनगर के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा। इस स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर मोबाइल एप पर लाभार्थियों की प्रत्येक माह वृद्धि की निगरानी करेंगी। इसके अलावा केंद्र पर प्रदान की जाने वाले सभी विभागीय सेवाओं, पोषण और स्वास्थ्य मानकों की फीडिंग करेंगे। ताकि सैम और मैम बच्चों का चिन्हीकरण एवं उनका प्रबंधन किया जा सके। पोषण ट्रैकर का प्रभावी क्रियान्वयन होने से लाभार्थियों की नियमित वृद्धि की निगरानी में सुगमता होगी, जिससे जिले के पोषण स्तर में सुधार आएगा। स्मार्ट फोन संचालन करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डेटा की भी जरूरत पड़ेगी। इसलिए मोबाइल में डेटा भराने के लिए विभाग की तरफ से हर महीने 200 रुपये का डेटा भी भरवाया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मॉर्टफोन उपलब्ध कराने के संबंध में शासन से प्राप्त मिला है। इसके वितरण के लिए विभागी तरफ से जिलास्तरीय टीम का गठन कर लिया गया है। शासन की तरफ से मोबाइल प्राप्त होते ही संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

इन जिलों का हुआ है चयन
पोषण अभियान के आईसीटी-आरटीएम योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुशीनगर के अलावा बस्ती, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, महराजगंज, मऊ, प्रतापगढ़, आजमगढ़ समेत 51 जिलों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed