फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anganwadi workers angry partner's death

साथी की मौत से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आक्रोशित

Thu, 29 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 29 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers angry partner's death
शोक सभा हुई। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सड़क जाम और धरना प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने वापस आकर पुन: कलमबंद हड़ताल शुरू कर दिया है। इन महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार पर लाठीचार्ज कराने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इनका कहना था कि लाठीचार्ज की वजह से ही घायल बाराबंकी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका मौर्या की मौत हो गई। इन लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए सरकारी मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी संघ से जुड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं  बृहस्पतिवार को सीडीपीओ कार्यालय पर एकत्र हुईं और धरना पर बैठ गईं। जिलाध्यक्ष कौशिल्या सिंह ने कहा कि प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं लखनऊ में सड़क जाम कर धरना दे रही थीं, तभी प्रदेश सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया। इससे कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं घायल हो गईं। उनका कहना था कि लाठीचार्ज में घायल बाराबंकी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका मौर्या की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अलका मौर्या के दोनों बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च, मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी एवं पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये आर्थिक मदद दिलाया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। इन लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी तरफ से शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

इस दौरान नीलम कुशवाहा, अनुराधा श्रीवास्तव, अनीता पांडेय, विंदा यादव, उषा पांडेय, इंदू देवी, लालमती देवी, गिरजा देवी, विमल देवी, कमलावती देवी, गीता देवी, दुर्गावती देवी, उर्मिला चौरसिया, आरती राव, मालती देवी, मधु श्रीवास्तव आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय के परिसर में बैठक की। इन लोगों ने भी लखनऊ में धरना प्रदर्शन के दौरान बाराबंकी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बीना मिश्रा, बच्ची पाल, विमला जायसवाल, तारा शर्मा, कुसुम देवी, सीमा शर्मा, सरिता देवी आदि मौजूद थीं।

बृहस्पतिवार को हाटा ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सुबह सीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इन लोगों ने सरकार की तरफ से बढ़ाए गए मानदेय को अस्वीकार कर दिया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष शालिनी बरनवाल ने कहा कि सरकार ने जो आठ सौ रुपये मानदेय बढ़ाया है, वह बहुत कम है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य के बराबर मानदेय देने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। महिलाओं का कहना था कि जब तक मानदेय सात हजार रुपये नहीं दिया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 
इस दौरान फातिमा बेगम, सिंधु, मीरा, नीलम, कमलावती, मालती श्रीवास्तव, आसिया खातून, गुड़िया, मालती, जया सहित तमाम कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed