{"_id":"66d8f6350ff102686202dff8","slug":"anarchists-vandalized-ambedkar-statue-tension-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122667-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा खंडित की, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा खंडित की, तनाव
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमाली गांव के कमकरी टोले में स्थापित भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने खंडित कर जमीन पर गिरा दिया। सुबह प्रतिमा को खंडित देख गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। थोड़ी ही देर में यह सूचना अगल-बगल के गांवों तक पहुंच गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ व तहसीलदार कप्तानगंज ने आक्रोशित गांव वालों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एक सप्ताह बाद उसी जगह पर जन सहयोग से दूसरी प्रतिमा लगाए जाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका।
थानाक्षेत्र के सोमाली गांव के कमकरी टोला में चार वर्ष पूर्व भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाई थी, जिसे मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने खंडित कर जमीन पर गिरा दिया। सुबह होने पर गांव वालों ने जब प्रतिमा को खंडित देखा तो वे आक्रोशित हो उठे। थोड़ी ही देर में यह सूचना कई गांवों में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र होने लगे। तभी ग्राम प्रधान त्रियुगी पटेल ने एसडीएम और एसओ कप्तानगंज को इसकी सूचना दे दी।
कप्तानगंज एसओ राजकुमार बरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास करने लगे। थोड़ी देर बाद तहसीलदार कप्तानगंज सुमित कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और खंडित प्रतिमा को एक सप्ताह बाद ग्राम प्रधान त्रियुगी पटेल व गांव वालों के सहयोग से उसी स्थान पर स्थापित कराने की बात कही। इसके बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हो सका। तहसीलदार सुमित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर चबूतरे से तोड़कर जमीन पर गिरा दिया था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। शीघ्र ही अराजकतत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लेखपाल विचित्र मणि, एसआई अजीत सिंह, प्रमोद रंजन, रमेश, डेबा, दीपचन्द, संजीव भारती, गुड्डू पटेल, राजेश भारती, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।